Uncategorized

ननद से विवाद में भाभी ने खाया जहर, मौत

अशोकनगर । जंघार गांव की रहने वाली एक 22 वर्षीय विवाहित महिला की कीटनाशक दवा का सेवन करने से मौत हो गई। महिला ने उसकी ननद से विवाद होने के बाद चूहा मार दवा खा ली। जिसके बाद उसे उपचार के लिए ईसागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर तबीयत में सुधार ना होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर कुछ समय उपचार चला। इसके बाद रविवार को करीब 11 बजे मौत हो गई। मृतिका महिला सपना बाई आदिवासी के पति दीपक ने बताया कि शनिवार को उसकी पत्नी अपने घर पर थी। तभी उसकी छोटी बहन से मामूली कहा सुनी हो गई थी। इसी बात पर से गुस्से में आकर घर के अंदर रखी चूहा मार दवा का सेवन कर लिया। मृतिका के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles