Uncategorized

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा की बहन

माया देवी के निधन पर कांग्रेसजनों ने किया शोक व्यक्त

भोपाल । मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा की बहन श्रीमती माया देवी तिवारी इंदौर का आज दुखद निधन हो गया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में कांग्रेसजनों ने दो मिनिट का मौन रखकर आज दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।  
शोक सभा में अभा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक, अमरीश रंजन पांडे, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अब्बास हफीज, प्रवक्ता जितेन्द्र मिश्रा, आनंद तारण, शहरयार खान, मिथुन अहिरवार, फरहा खान, कुंदन पंजाबी, संजय गुप्ता सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे। 

Related Articles