Uncategorized

युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश समन्वयक साहिल राजपूत संगठन से निष्कासित

कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध कार्य कर रहे युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश समन्वयक साहिल राजपूत पर कार्यवाही करते हुए संगठन से निष्कासित किया : विवेक त्रिपाठी


भोपाल : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव चल रहे ऐसे जो पदाधिकारी पार्टी प्रत्याशी और पार्टी से अलग काम रहे हैं उनके ऊपर कार्यवाही का सिलसिला भी जारी है मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया की हमे जानकारी प्राप्त हुई थी कि गोटेगांव में कांग्रेस प्रत्याशी एन पी प्रजापति जी के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी चौधरी का समर्थन साहिल राजुपुत के द्वारा करने की वजह से कार्रवाई की गई है। इस बात जानकारी मिलते से ही युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश समन्वयक साहिल सिंह राजपूत पर कठोर कार्यवाही करते हुए तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया । 
विवेक त्रिपाठी ने बताया कि आज जब कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनविरोधी भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ एक जुट होकर लड़ाई लड़ रही है जिसमें प्रदेश की जनता का अपार जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है इसके विपरीत कुछ असंतुष्ट कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा अगर कांग्रेस प्रत्याशी के ख़िलाफ़ प्रचार प्रसार किया जाता है तो ये पार्टी की रीति नीति के विरुद्ध है और इस घोर अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस लिये हमने मप्र युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश समन्वयक साहिल सिंह राजपूत पर कार्यवाही करते हुए उन्हें पद मुक्त कर दिया है साथ ही ये उन सभी पदाधिकारियों के लिये संदेश है जो भी शीर्ष नेतृत्व के आदेश की अवेलहना करते हुए इस महत्वपूर्ण क्षण में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा उनके पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी । 

Related Articles