Uncategorized

स्टिमक ने कल्याण चौबे पर निशाना साधा

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के कोच पद से हटाये गये इगोर स्टिमक ने कहा है कि अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) अध्यक्ष कल्याण चौबे खेल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। क्रोएशिया के स्टिमक के अनुसार कल्याण के अध्यक्ष बनने के बाद से ही भारतीय फुटबॉल का स्तर गिर रहा है, इसलिए उनको जल्द से जल्द अपना पद छोड़ देना चाहिये। इस पूर्व कोच ने कहा कि कल्याण के कमान संभालने के बाद से ही खेल का आगे बढ़ना रुख सा गया है।
इससे पहले फीफा विश्व कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में भारतीय टीम के नहीं पहुंचने के बादस्टिमक को मुख्य कोच के पद से बर्खास्त कर दिया गया था। स्टिमक ने कहा कि आज भारतीय फुटबॉल में जो भी समस्याएं आ रहीं हैं। वे सभी इसके प्रमुख के कारण हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने कार्यकाल के दौरान झूठ और अधूरे वादों से परेशान रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘फुटबॉल दुनिया में सबसे लोकप्रिय खेल है पर भारत में ये आगे नहीं बढ़ रहा है।’’ स्टिमक को मार्च 2019 में स्टीफन कांस्टेनटाइन के बाद टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। स्टिमक 1998 फीफा विश्व कप में कांस्य पदक जीतने वाली क्रोएशिया टीम के खिलाड़ी थे। उन्हें अपने करियर में पहली बार कोच के पद से बर्खास्त किया गया है।

Related Articles