Uncategorized

गणतंत्र दिवस पर छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

भोपाल! पश्चिम मध्य रेल्वे समाज कल्याण केन्द्र में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय ने शाला के छात्र धु्रवेन्द्र सिंह राणा एवं पुष्कर साहू को इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप गोवा में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ट्राफी एवं गोल्ड मैडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शाला के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। मंडल रेल प्रबंधक श्री बंदोपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज कल्याण केन्द्र की समिति द्वारा किये जा रहे कार्यों की मैं सराहना करता हूं और आशा करता हूं कि संस्था विकास के पथ अग्रसर होती रहेगी। संस्था सचिव दिनेश त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत करते हुये संस्था द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुये कहा कि माननीय मंडल रेल प्रबंधक के सुझाव अनुसार शाला में छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु अन्य गतिविधियों की शुरुआत शीघ्र पूरी की जावेगी। इस अवसर पर अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन श्रीमती बनश्री बंदोपाध्याय, वेसेरेमसं के महामंत्री अशोक शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रश्मि दिवाकर, अपर मंडल रेल प्रबंधक योगेश कुमार सक्सेना, वरि. मंडल कार्मिक अधिकारी अजय कुमार दीक्षित, वरि. मंडल अभियंता (हेड क्वा.) एम. एल. जैन, मंडल अध्यक्ष वेसेरेमसं राजेश पाण्डेय के साथ महिला कल्याण संगठन कीे पदाधिकारी एवं बिरेश तिवारी, सुरेश के. भैंसारे, अशोक किशोर सिन्हा, दिनेश कुमार वर्मा, बृजेश यादव, अजय पुसालकर, जगदीश साहू, मनोज चौरसिया, राहुल सिंह के साथ भारी संख्या में रेल कर्मचारी एवं अभिभावकगण उपस्थित थे। 

Related Articles