Uncategorized

तेज सिंह ठाकुर बने भेल कालेज जनभागीदारी समिति के सदस्य

भोपाल । गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कृष्णा गौर के आशीर्वाद एवं सहमति से बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बारेलाल अहिरवार ने भेल कॉलेज के पूर्व छात्र नेता तेज सिंह ठाकुर पत्रकार को जनभागीदारी समिति का सदस्य नियुक्त किया है। तेज सिंह ठाकुर को सदस्य पद पर नियुक्त करने पर पूर्व छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। पूर्व छात्रों ने भाजपा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर एवं जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री बारेलाल अहिरवार जी का आभार व्यक्त करते हुए तेज सिंह ठाकुर को बधाई दी। बधाई देने वालों में पूर्व छात्र करतार सिंह नागर, लखन मेहरा, महेश चौधरी, दिनेश वर्मा, शोभना सोनी, सरिता गोस्वामी आदि।

Related Articles