Uncategorized

पीले पाषाण से बन रहे विशाल जैन मंदिर की चाबी रखी गई

 


न के चाकर नहीं मालिक बनिये : मुनि निर्दोष सागरजी महाराज

भोपाल । एम पी नगर  में  पीले पाषाण से निर्मित हो रहे देश के  विशाल जिनालय  में प्रथम तल की मुख्य वेदी के डोम की  चाबी रखी गई आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि श्री अजीत सागर महाराज मुनि श्री निर्दोष सागर महाराज मुनि श्री निर्लोभ  सागर महाराज मुनि श्री निरुपम सागर महाराज एलक दया सागर महाराज एलक विवेकानंद  सागर महाराज के सानिध्य में मूलनायक भगवान आदिनाथ का अभिषेक विशेष पूजा अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से श्री आदिनाथ विधान के अन्य समर्पित कर आचार्य गुरुदेव के गुणों की वंदना की  पंचायत कमेटी ट्रस्ट के प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया इस मौके पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की प्रेरणा से देश का भव्य विशाल 5 मंजिला चित्रकूट पंच बालयति  जिनालय एमपी नगर कमलापति में बनने जा रहा है आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य के सानिध्य में  मुख्य  डोम की चाबी स्थापित की गई इसको स्थापित करने का सौभाग्य प्रतिभा अभिषेक अनिमेष सर्राफ परिवार को मिला  इस अवसर पर  पंचायत कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज बांगा मंत्री मनोज आर एम निर्माण कमेटी संयोजक राकेश जैन  ओएसडी मंदिर समिति संयोजक प्रदीप जैन स्वीट्स द्वारा आचार्य श्री के सानिध्य में होने वाले अनुष्ठानों में हमेशा समर्पित रहने वाले सुरेश अनिल जैन कोयला परिवार के साथ सभी पुण्यअर्जक परिवारों को सम्मानित किया गया आशीर्वचन में  निर्दोष   सागर महाराज ने कहा हमारा मन बड़ा बेईमान होता है चंचल होता है कहता कुछ करता कुछ है  जीवन में सुख शांति चाहते हैं मन के चाकर नहीं मन के मालिक बने जिसने मन में कंट्रोल कर लिया उसका कल्याण निश्चित है कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के  मंत्री मनोज आरएम द्वारा किया गया इस अवसर पर प्रमुख रूप से जस्टिस अभय गोहिल, देवेंद्र, रुचि राजेश कोयला, मनोज, एमके भारत, विजय मोदी, विनीत गोधा,    एडवोकेट विनोद चौधरी, अनुपम विनोद जैन, एम  पी  टी ऋषभ जैन, अमित   तड़ैया, विपिन जैन, एम पी  टी संजय,  मुंगावली अभिराज जैन, एडवोकेट ऋषभ जैन, अरविंद जैन सीए   सत्येंद्र जैन, गुड्डू योगेश, वंदना, संतोष कुंदन, आजाद मोदी, नितेश मामा, अरविंद जैन रोडवेज सहित अनेक  धर्मावलंबी मौजूद थे । 

Related Articles