Uncategorized

वन कर्मचारियों के ऊपर हमला करने वाले को तत्काल गिरफ्तार किया जाए

वन माफिया पर रासुका लगाई जाए।
भोपाल। प्रदेश में वन माफिया निरंकुश हो गया है दतिया रायसेन के बाद कल भोपाल जिला के नजीराबाद में वन माफिया ने वन कर्मचारियों के ऊपर प्राण घातक हमला किया है जिसमें एक वनरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया है थाने में रिपोर्ट करने के बाद भी हमलावरों को पुलिस प्रशासन ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है मध्य प्रदेश वन कर्मचारी मंच ने मुख्यमंत्री
को मांग पत्र सौंप कर मांग करी है कि वन कर्मचारियो पर हमला करने वाले बन माफिया को तत्काल की रफ्तार किया जाए वन माफिया पर रासुका लगाई जाए तथा वन कर्मचारियों की सुरक्षा की व्यवस्था की जाए।
मध्य प्रदेश कर्मचारी वन कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि निहत्थे वन कर्मचारियो पर वन माफिया लगातार हमला कर रहा है वर्ष 2023 में 18 हमले वन कर्मचारी के ऊपर हुए थे वहीं वर्ष 2 024 के प्रारंभ में ही तीन हमले वन कर्मचारियो के ऊपर हो चुके हैं लेकिन सरकार वन कर्मचारियो की सुरक्षा के लिए कोई उच्च स्तरीय निर्णय नहीं ले रही है वन कर्मचारियों को शास्त्र चलाने के अधिकार भी नहीं दे रही है वन विभाग द्वारा खरीदी गई बंदूके और रिवाल्वर जंग खा रही है 16 मार्च से माल खाने में जमा है लेकिन सरकार ने वन कर्मचारियो की सुरक्षा की कोई ठोस सुरक्षा नीति 20 वर्षों बाद भी नहीं बनाई है जिस कारण प्रदेश के वन कर्मचारी में असंतोष व्याप्त है यदि वन कर्मचारियो पर प्राण घातक हमला करने वाले वन माफिया को प्रशासन ने शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया तथा रासुका की कार्रवाई नहीं की और वन विभाग ने वन कर्मचारियो की सुरक्षा के लिए कोई बड़ा निर्णय नहीं लिया ठोस सुरक्षा नीति नहीं बनाई तो वन कर्मचारी आंदोलन करेंगे।
                            

Related Articles