Uncategorized

विमान की खिड़की हवा में उड़ी अब कंपनी ने मानी अपनी गलती

नई दिल्ली। अलास्का एयरलाइंस की फ्लाइट एएस1282 ओरेगॉन से ओंटारियो के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के कुछ समय बाद ही उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान का एक हिस्सा हवा के दबाव से टूटकर अलग हो गया था। विमान की खिड़की भी इसमें टूट गई थी। हालांकि पायलट ने विमान की पोर्टलैंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराने में कामयाब रहा था। इस विमान में 174 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे। उड़ान दुर्घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ था। घटना की वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।इस घटना ने पूरी दुनिया में चिंता पैदा कर दी है। उस वक्त विमान में सवार यात्री भी उस खौफनाक पल के बारे में अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं। ये पूरा मंजर बेहद खौफनाक था, लेकिन गनीमत रही कि सभी यात्री एकदम सुरक्षित रहे। लेकिन अब विमान की सुरक्षा को लेकर लगातार जांच व समीक्षा का काम किया जा रहा है और इसी कड़ी में बोइंग के सीईओ ने गलती को स्वीकार किया है।

अलास्का एयरलाइंस के एक विमान की खिड़की हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ान के वक्त ही टूट गई थी। उस वक्त विमान में 174 यात्री सवार थे। विमान की खिड़की टूटने के बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। अब इसी पर बोइंग के सीईओ डेविड कैलहौन का बयान आया है। उन्होंने कंपनी की गलती को स्वीकार किया है। कैलहौन ने अपने कर्मचारियों से कहा कि हम अब 100% सुरक्षा के साथ काम करेंगे, साथ ही जो दुर्घटना हुई उसकी जांच भी कर रहे हैं। अलास्का एयरलाइंस की घटना के बाद बोइंग और उसके प्रमुख सप्लायर्स में सोमवार को शेयरों में तेजी से गिरावट आई है। इसके निवेशक आगे के कारोबार और हुए नुकसान को लेकर चिंतित हैं। अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने सभी बोइंग 737 मैक्स-9 विमानों को खड़ा करने का आदेश दिया था। जब तक कि विमानों की पूरी तरीके से जांच नहीं हो जाती तब तक दुनिया भर में बोइंग के 171 विमानों पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में कंपनी का घाटा भी हो रहा है।

Related Articles