विमान की खिड़की हवा में उड़ी अब कंपनी ने मानी अपनी गलती
नई दिल्ली। अलास्का एयरलाइंस की फ्लाइट एएस1282 ओरेगॉन से ओंटारियो के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के कुछ समय बाद ही उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान का एक हिस्सा हवा के दबाव से टूटकर अलग हो गया था। विमान की खिड़की भी इसमें टूट गई थी। हालांकि पायलट ने विमान की पोर्टलैंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराने में कामयाब रहा था। इस विमान में 174 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे। उड़ान दुर्घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ था। घटना की वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।इस घटना ने पूरी दुनिया में चिंता पैदा कर दी है। उस वक्त विमान में सवार यात्री भी उस खौफनाक पल के बारे में अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं। ये पूरा मंजर बेहद खौफनाक था, लेकिन गनीमत रही कि सभी यात्री एकदम सुरक्षित रहे। लेकिन अब विमान की सुरक्षा को लेकर लगातार जांच व समीक्षा का काम किया जा रहा है और इसी कड़ी में बोइंग के सीईओ ने गलती को स्वीकार किया है।