Uncategorized

अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर ने अवैध रूप से पति से करवाया ऑपरेशन, प्रसूता की मौत

स्वजनों ने डाक्टर पर लगाए लापरवाही के आरोप….

– अधिक खून स्राव होने से बिगड़ी थी महिला की हालत
सिवनी । जिले के लखनादौन सिविल अस्पताल में बुधवार को डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने महिला डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाइश दी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि महिला डॉक्टर बीथी जैन ने अपने पति संजय जैन के साथ मिलकर प्रसूता का ऑपरेशन किया था। जबकि संजय जैन अस्पताल में पदस्थ नहीं हैं। ऐसे में परिजन इसे हत्या मान कर उनके खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। उधर महिला डॉक्टर और उनके पति पर कलेक्ट्रर ने एफआईआर करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार लखनादौन विकासखंड के ग्राम जोबा की गर्भवती महिला विनीता राजपूत को प्रसव कराने बुधवार को परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्रसव के बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया और उसकी हालत बिगड़ गई। लगभग 5 घंटे बाद उसकी की मौत गई। इसके बाद परिजनों ने महिला डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों का कहना था कि विनीता राजपूत के प्रसव में डॉक्टर ने लापरवाही बरती, जिसके कारण उसकी हालत खराब हो गई और लगभग 3 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। डिलीवरी के बाद भी डॉक्टर वीथी जैन ने विनीता से मिलने नहीं दिया। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सुचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश दी।
रूपए मांगने का आरोप
घटना के बाद हंगामा कर रहे मृतका के स्वजनों ने डाक्टर बीथी जैन पर डिलेवरी के पहले रुपये मांगने के आरोप भी लगाए। साथ ही डाक्टर को रुपये देने की बात भी कही।स्वजनों का कहना था कि डाक्टर बीथी जैन ने डिलेवरी करने और उसके बाद उपचार करने में लापरवाही बरती है, जिसके कारण महिला विनीता की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद स्वजनों ने एसडीएम को शिकायत सौंपकर डाक्टर पर कार्रवाई की मांग की है।
प्रसव के पांच घंटे बाद हो गई मौत
परिजनों का कहना है कि लखनादौन विकासखंड के अंतर्गत आने वाले गांव जोबा निवासी की गर्भवती महिला विनीता पति रानू राजपूत को प्रसव के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां बुधवार को दोपहर 12.7 बजे महिला की डिलेवरी की गई। जिसमें महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद महिला को वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। यहां लगातार महिला के शरीर से रक्त स्राव होने के कारण महिला की शाम करीब 5.30 बजे मौत हो गई। स्वजनों का कहना था कि लगातार रक्त स्राव होने के कारण महिला को अच्छे अस्पताल में उपचार कराने की बात डाक्टर से की गई लेकिन डाक्टर बीथी जैन ने महिला को कही भी नहीं ले जाने दिया गया। साथ ही लापरवाही बरती। इसके कारण महिला की मौत हो गई।
डॉ. बीथी जैन पर दर्जनों मामले
प्रसव के पांच घंटे बाद हो गई मौत से पीडि़त परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है की डॉक्टर बीथी जैन की लापरवाही से दो नौनिहालों के सिर से मां का साया हमेशा-हमेशा के लिए उठ गया है। बताया जाता है कि सिविल अस्पताल की डाक्टर बीथी जैन के ऊपर दर्जनों मामलों में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। परिजनों का आरोप है कि जब संजय जैन कोई शासकीय डाक्टर नहीं है तो आखिर किस अधिकारी की जुगलबंदी का फायदा उठा कर वे आपरेशन करते हैं।

Related Articles