प्यार में पहले लुटी महिला फिर खुद भी बन गई लुटेरी
पकड़े जाने पर मिली सजा और लगा जुर्माना
शंघाई,। प्यार वह है जिसमें आदमी पागल हो जाता है और प्यार की खातिर कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहता है। चीन में एक ऐसी घटना घटी है जिसे सुनकर आप भी यकीन करने लगेंगे कि प्यार में इंसान अंधा हो जाता है। इस प्यार में ज़िंदगी लड़के की नहीं बल्कि लड़की की बर्बाद हो गई। प्यार में लोग अपना घर-बार लुटा देते हैं लेकिन शायद ही आपने कभी सुना हो कि कोई प्यार में लुटेरा बन गया हो। एक रिपोर्ट के मुताबिक 40 साल की एक महिला के साथ ऐसा फ्रॉड हुआ। घटना शंघाई की है, जहां एक महिला की मुलाकात चेन नाम के एक शख्स से ऑनलाइन डेटिंग प्लेटफॉर्म पर हुई। चेन ने महिला को इतना इम्प्रेस किया उसने प्रेमी के कहने पर बड़ा अमाउंट इंवेस्ट कर दिया। चेन ने उस महिला से कहा कि उसे यहां पर हाई रिटर्न्स मिलेगा। जब महिला अपने ही पैसे निकालने गई तो उसे पता चला कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। खास बात यह रही कि चेन ने उसे समझाया कि वो खुद म्यांमार के एक स्कैमिंग नेटवर्क में फंसा हुआ है, जिसमें उसे अपना कोटा पूरा करना ही है। जैसे ही ये पूरा होगा वो चीन वापस आ जाएगा।
महिला की आंखों पर प्यार की पट्टी चढ़ी हुई थी कि प्रेमी के फ्रॉड होने की जानकारी होने के बाद भी वह उसके साथ रही। इतना ही नहीं वह उसका कोटा पूरा करने के लिए लोगों को लूटने में उसकी मदद भी करवाती रही। पैसों का लेन-देन उसके ही अकाउंट से हो रहा था, ऐसे में एक फ्रॉड मामले में पुलिस को महिला के अकाउंट ट्रेस पता लगा। पुलिस ने जब महिला पकड़ा तब ये राज खुला। चूंकि वह खुद भी स्कैम का शिकार हुई थी, ऐसे में महिला को ढाई साल की सज़ा हुई और जुर्माना भी लगाया गया। अब यह प्यार के किस्सा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।