Uncategorized

थिंकरबेल लैब के उत्पाद, ‘पॉली’ को टाईम द्वारा वर्ष 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ आविष्कारों में चुना

पॉली जल्द ही अमेरिका के 50 राज्यों में स्कूल के पाठ्यक्रम का का एक अंश बन जाएगा
 अपने आधिकारिक प्रमोचन से पहले ही अमेरिका में पॉली की वेट-लिस्ट 730को पार 
 एनी भारत के 16 राज्यों और 8 भाषाओं में पहले से ही उपलब्ध 
एनी के माध्यम से 1000 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
भोपाल ।  टीम थिंकरबेल लैब्स ने हाल ही में घोषणा की कि उनका मेड-इन-इंडिया उत्पाद, पॉली, टाईम द्वारा अभिगम्यता की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ आविष्कारों में चुना गया है। पॉली उनके पेटेंटेड उत्पाद एनी का अमेरिकी रूपांतर है। एनी दुनिया की पहली रिमोट-इनेबल्ड, सैल्फ-लर्निंग ब्रेल साक्षरता उपकरण है, जो अमेरिकन प्रिंटिंग हाउस फॉर द ब्लाईंड (ए.पी.एच) के साथ साझेदारी में विकसित की गई है। पॉली और एनी, दोनों ही वाई-फाई इनेबल्ड उपकरण हैं, जो उपयोगकर्ता को ब्रेल कॉन्सेप्ट्स सीखने और सुदृढ़ करने में सहायक होंगी, और इसमें कॉन्ट्रैक्टेड एवं अनकॉन्ट्रैक्टेड ब्रेल सम्मिलित होंगे।
थिंकरबेल लैब्स के सह संस्थापक एवं सी.टी.ओ, दिलीप रमेश ने कहा, ‘‘हमारी प्रथम एनी स्मार्ट क्लास की स्थापना 2018 में राँची में हुई थी। आज हमारे पास भारत के 16 राज्यों में 50 से अधिक एनी स्मार्ट क्लास सेंटर हैं। एनी आज 8 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।’’
एनी की सराहना भारत के प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी जी ने डिजिटल इंडिया वीक 2022 में की और अपने भाषण में एनी जैसे उत्पादों के प्रभाव का उल्लेख किया। एम.आई.टी. सॉल्व, नेशनल स्टार्टअप अवार्ड, और शार्क टैंक इंडिया से हाल ही में मिली सराहनाओं से उत्साहित थिंकरबेल लैब्स समावेशी शिक्षा के भविष्य का निर्माण कर रहा है।
पॉली नाम पॉली थॉमसन के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने हेलेन केलर के साथी और व्याख्याकार के रूप में 46 साल गुजारे। पॉली का वर्तमान में परीक्षण किया जा रहा है, और इसका आधिकारिक प्रमोचन 2023 में किया जाएगा। यह भारतीय स्टार्टअप्स के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिन्होंने अमेरिका में सफलता प्राप्त की है। पॉली के प्रमोचन के साथ हमारी टीम पूरे विश्व में 100 प्रतिशत ब्रेल साक्षरता प्राप्त करने के अपने लक्ष्य के और समीप आ गई है।
थिंकरबेल लैब्स की सह संस्थापक और सी.ई.ओ., संस्कृति दवले ने बताया, ‘‘पॉली एक सफल गठबंधन का श्रेष्ठ उदाहरण है, जिसके परिणामस्वरूप एक महत्वपूर्ण प्रभाव वाले उत्पाद का विकास हुआ है। हम इस तरह के और संगठनों के साथ साझेदारी करने के लिए उत्साहित हैं, जो हमारे जैसा उद्देश्य रखते हैं और भारत में हमारे इनोवेशन का विस्तार करेंगे।’’
थिंकरबेल लैब्स एक भारतीय स्टार्टअप है, जिसने पूरे विश्व में नेत्रहीनों के लिए शिक्षा क्षेत्र में क्रांति ला दी है। उन्होंने अपनी पेटेंटेड प्रौद्योगिकी ‘एनी’ बनाई, जो विश्व की सबसे विस्तृत ब्रेल साक्षरता उपकरण है।
 

Related Articles