Uncategorized

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ ही असम के इस बड़े नेता ने छोड़ा पार्टी का साथ

नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी से भारत जोड़ो ने यात्रा की शुरुआत मणिपुर से की है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत होने से पहले कांग्रेस पार्टी को दोहरा झटका लग गया है। रविवार की सुबह पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता मिलिंद देवड़ा ने अपना इस्तीफा दे दिया और पार्टी की सदस्यता छोड़ दी। इसके बाद दोपहर में असम में एक दशक से अधिक समय तक पार्टी में रहे अपूर्व भट्टाचार्य ने भी कांग्रेस के सचिव पद से इस्तीफा दिया है।

कांग्रेस पार्टी के दो बड़े नेताओं ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले इस्तीफा दिया है जिसे पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम के 17 जिलों से होकर गुजरेगी और महाराष्ट्र में इसका समापन होगा। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी को असम में लगातार परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी की कई बड़े नेता भाजपा का दामन थाम चुके हैं। बीते वर्ष नवंबर में भी असम कांग्रेस के दो नेताओं ने पार्टी छोड़कर बीजेपी ज्वाइन की थी।

Related Articles