Uncategorized

कार और ट्रक में भिड़ंत, तीन की मौत, एक घायल

शादी के लिए लड़की देखकर घर लौट रहे थे मृतक

मैहर । सतना जिले के मैहर में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां कार और ट्रक की आमने-सामने से भीषण भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। जिसे प्रत्मिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार यह लोग लड़की देखकर रीवा से जबलपुर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गए। सभी कार सवार जबलपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना मेहर के नादन देहात थाना क्षेत्र के बरहिया गांव की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार-गुरुवार की मध्य रात कार सवार लोग शादी के लिए लड़की देखकर रीवा से वापस जबलपुर लौट रहे थे। इसी दौरान मैहर-रीवा मार्ग के पास उनकी कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।
मृतक और घायल सभी जबलपुर निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शव को मैहर के सिविल अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतकों के परिजनों को दर्दनाक हादसे की सूचना दे दी गई है।

Related Articles