Uncategorized

59वीं ABU महासभा और एसोसिएटेड मीटिंग्स 2022 में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दिया बड़ा मैसेज

नई दिल्ली । केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर नई दिल्ली में मंगलवार को 59 वें एशियन ब्रॉडकास्टिंग यूनियन (ABU) महासभा और एसोसिएटेड मीटिंग्स 2022 समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के सार्वजनिक प्रसारक ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन हमेशा सच्चाई के साथ खड़े रहे हैं और वर्षों से लोगों का भरोसा जीतते रहे हैं।
गौरतलब हो, एबीयू महासभा और एसोसिएटेड मीटिंग्स 2022 में इस वर्ष का विषय ‘लोगों की सेवा संकट के समय में मीडिया की भूमिका’ है। इसके अंतर्गत कोविड संकट के दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा और प्रसारण के सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाना है।
क्या है ABU ?
एशियन ब्रॉडकास्टिंग यूनियन (ABU) एशिया प्रसारण के क्षेत्र के प्रसारण सत्रों का एक गैर लाभकारी पेशेवर संघ है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मीडिया की खबरों की संवेदनशीलता के प्रति जिम्मेदारी की सलाह दी।
फर्जी खबरों के प्रति रहें सचेत
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस संबंध में मीडिया को खबरों की संवेदनशीलता के प्रति जिम्मेदारी की सलाह दी। उन्होंने कहा, लोगों तक सही न्यूज पहुंचे, यह लोगों की जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा, फर्जी खबरों के प्रति मीडिया को सचेत रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि खबरों के तथ्यों की सही तरह जांच करके ही उसे पब्लिक डोमेन में लाया जाना चाहिए। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मीडिया से गति के आगे सटीकता रखने का आह्वान किया क्योंकि संचारक लोगों के निर्णय लेने पर गहरा प्रभाव डालते हैं।
दूरदर्शन और आकाशवाणी प्रामाणिक मीडिया
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय सार्वजनिक प्रसारण सेवा दूरदर्शन और आकाशवाणी हमेशा प्रामाणिकता के आधार पर रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने कहा, लॉकडाउन में मीडिया को बाहरी दुनिया से जोड़ा।
केंद्रीय मंत्री ने जनता के पास जाने से पहले तथ्यों की जांच करने के लिए अपने तंत्र को संस्थागत बनाने के लिए AIR और DD की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रसार भारती ने कोविड में 100 से अधिक कर्मचारियों को खो दिया था, लेकिन ये फिर भी उन्हें इसे जारी रखने से नहीं रोक सका।
केंद्रीय मंत्री ने कहा एबीयू जैसे कार्यक्रम भारतीय मीडिया को इस तरह की चुनौतियों से उबरने और विश्व स्तर पर प्रसारण के हित को आगे बढ़ाने के लिए बाहरी दुनिया से बातचीत करने और सीखने की सुविधा प्रदान करते हैं।
प्रसार भारती कर रहा ABU महासभा की मेजबानी
उल्लेखनीय है कि प्रसार भारती, भारत का लोक सेवा प्रसारक, 59वें एशिया पैसिफिक ब्रॉडकास्टिंग यूनियन (ABU) महासभा 2022 की मेजबानी कर रहा है। यह सम्मेलन 25 नवंबर को नई दिल्ली में शुरू हुआ है और इस महीने की 30 तारीख तक जारी रहेगा। यह आयोजन भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के साथ मेल खाता है। 50 संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले 40 देशों के लगभग 300 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।
बता दें, प्रसारण क्षेत्र में यह सम्मेलन अपनी तरह का पहला है, जो कोविड महामारी के बाद भौतिक रूप में आयोजित किया जा रहा है। इससे विदेशी प्रसारकों, विशेष रूप से आसियान देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने की उम्मीद है, इस प्रकार यह सरकार की ‘एक्ट ईस्ट नीति’ का समर्थन करता है।

Related Articles