Uncategorized

वी फाउन्डेशन और इंडस टावर्स ने महिलाओं को सम्मानित कर मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

ग्रामीण महिलाओं की प्रेरक कहानियों के संग्रह -वुमेन ऑफ वंडर- कैटेलिस्ट ऑफ चेंज- का किया विमोचन
ऽ इंडस टावर्स, वोडाफोन आइडिया के वरिष्ठ अधिकारियों ने महिला लाभार्थियों को समाज में उनके योगदान के लिए किया सम्मानित 


भोपाल । भारत जैसे कृषि प्रधान देश में सूखे की संभावना अक्सर किसानों की आजीविका में रूकावट बन जाती हैं लेकिन आज मध्य प्रदेश का देवली उम्मीद की किरण के रूप में उभरी हैं जिन्होंने इंडस द्वारा समर्थित वोडाफोन आइडिया के स्मार्ट एग्री प्रोग्राम के तहत स्मार्ट आईओटी डिवाइसेज़ के द्वारा सूखे ज़मीन को समृद्ध खलिहानों में बदल डाला है। ऐसी ही प्रेरक कहानी सीता प्रजापत की भी है। एक समय था जब वह मिट्टी के बर्तनों और केटरिंग का छोटा सा व्यवसाय करती थीं, उन्हें आर्थिक मुश्किलों से जूझना पड़ता था। आज सीता आर्थिक रूप से मजबूत हैं और 50 अन्य महिलाओं को भी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए मार्गदर्शन दे रही हैं। ये महिलाएं बदलाव की प्रेरणा देती हैं, जिन्होंने मुश्किलों के बावजूद हार नहीं मानी और जीत हासिल अपने समुदायों पर सकारात्मक छाप छोड़ी।
ऐसी कई महिलाओं की कहानियां वोडाफोन आइडिया के विशेष प्रकाशन -वुमेन ऑफ वंडर- कैटेलिस्ट ऑफ चेंज’ में प्रदर्शित की गई हैं, जिसे हाल ही में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान रिलीज़ किया गया। उद्दीप सोशल वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापक पूनम श्रोती भी इस अवसर मौजूद रहीं, जिन्होंने ग्रामीण महिला उद्यमिता तथा वर्तमान में मौजूद अवसरों पर रोशनी डाली। 
इस प्रकाशन में देश की बदलावकर्ता महिलाओं की कहानियों को प्रस्तुत किया गया है और दर्शाया गया है कि किस तरह टेक्नोलॉजी ग्रामीण भारत के जीवन में बदलाव ला रही है। आधुनिक प्रोग्रामों एवं डिटिल टूल्स के माध्यम से महिलाओं ने टेक की क्षमता का उपयोग कर ज़रूरी जानकारी, शिक्षा, संसाधन एवं मार्केट के लिए पहुंच हासिल की है। उनकी कहानियां आधुनिक तकनीकों के द्वारा समुदायों के सशकतीकरण पर रोशनी डालती हैं। 
इंडस टावर्स द्वारा समर्थित वोडाफ़ोन आइडिया फाउन्डेशन का स्मार्ट एग्री प्रोग्राम देश भर की महिलाओं के साथ काम कर रहा है और उन्हें आधुनिक तकनीकों के उपयोग एवं निर्णय निर्धारण में सक्षम बनाता रहा है। स्मार्ट एग्री प्रोग्राम ने आधुनिक कृषि के द्वारा हज़ारों महिला किसानों को सशक्त बनाया है, जो इस सेक्टर में वंचित वर्ग से ताल्लुक रखती हैं। 
आधुनिक तकनीकों जैसे आईओटी, एआई, रियल टाईम डेटा एनालिसिस का उपयोग कर, मिट्टी के स्वास्थ्य, मौस, कीटनाशक नियन्त्रण एवं बाज़ार कीमतों पर डेटा-उन्मुख रूझानों के साथ स्मार्ट एग्री प्रोग्राम किसानों को सोच-समझ कर फैसला लेने में मदद करता है। इससे वे संसाधनों का उचित उपयोग कर उत्पादकता में सुधार ला पाते हैं। 
यह प्रोग्राम खासतौर पर महिला किसानों के लिए उपयोगी रहा है, जब अपनी पसंदीदा भाषा में जानकारी एवं संसाधन पा सकती हैं। इससे उन्हें चुनौतियों से निपटने, उत्पादकता में सुधार लाने तथा अपने परिवार एवं समुदाय के कल्याण में योगदान देने में मदद मिलती है। 
अंजली हैन्स, एक्ज़क्टिव वाईस प्रेज़ीडेन्ट, रेग्युलेटरी, सीएसआर एवं एक्सटर्नल कम्युनिकेशन्स हैड- वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने टेक्नोलॉजी के द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने की फाउन्डेशन की प्रतिबद्धता पर ज़ोर देते हुए कहा, ‘‘एक महिला होने के नाते मेरा मानना है कि ‘महिलाओं में निवेश’ समय की मांग है। इससे महिलाओं को बेहतर जीवन दिया जा सकता है, उन्हें अपनी क्षमता पर भरोसा होने लगता है। वी फाउन्डेशन में हम इस क्षमता का उपयोग कर डिजिटल अंतराल को दूर करना चाहते हैं और वंचित समुदायों, खासतौर पर महिलाओं को ऐसे उपकरणों के साथ सशक्त बनाना चाहते हैं, जो उन्हें जीवन में सफल बनाने के लिए ज़रूरी हैं। ‘नारी शक्ति’ के देश के एजेंडा के अनुरूप हमारी यह पहल लाखों महिलाओं के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाती है। हमारे प्रयासों को सभी हितधारकों के द्वारा पहचाना गया है और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इंडिया मोबाइल कॉन्ग्रस के साथ इसमें विशेष रूचि दिखाई है।’’ 
वी फाउन्डेशन देश भर की महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके बेहतर भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है

Related Articles