Uncategorized

संन्यास के बाद याद आयेंगे वार्नर : पोंटिंग

सिडनी । ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर की जमकर प्रशंसा की है। पोंटिंग के अनुसार वार्नर एक स्वाभाविक विजेता खिलाड़ी हैं। इसलिए संन्यास के बाद उन्हें ही नहीं उनके द्वारा बनाए गए रनों को भी याद किया जाएगा। वार्नर इस टी20 विश्वकप के बाद खेल को अलविदा कहने जा रहे हैं।
उन्होंने एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले लिया था। वार्नर को उम्मीद है कि अमेरिका और वेस्टइंडीज में जारी टी20 विश्व कप वह बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। इस बल्लेबाज ने अपना अंतिम एकदिवसीय मैच 2023 में भारत के खिलाफ विश्व कप में खेला था जबकि अंतिम टेस्ट पाकिस्तान के खिलाफ शानदार घरेलू सीरीज में खेला था।
ऑस्ट्रेलिया के टी20 विश्व कप अभियान के समाप्त होने के सथ ही वॉर्नर के करियर का समापन भी हो जाएगा। पोंटिंग ने कहा, वह एक ऐसा खिलाड़ी है जिसे आप अपनी टीम में रखना चाहते हैं, खास तौर पर विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में वह और भी अहम हो जाता है। वह उन स्वाभाविक विजेताओं में से एक है। वह जो कुछ भी करता है पर जीतना चाहता है। आप मैदान में उसके रवैये और उसके क्रिकेट खेलने के तरीके को देख सकते हैं। इसलिए वार्नर के संन्यास के बाद हम रन बनाने के अलावा उनकी कई और भी विशेषताएं खो देंगे। वार्नर संन्यास के बाद लीग क्रिकेट में ही नजर आयेंगे। हाल में उन्होंने आईपीएल में खेला था।

Related Articles