Uncategorized

बच्चो की कस्टडी पाने के लिये पत्नि ने लगाए फर्जी बर्थ सार्टिफिकेट, पति ने दर्ज करा दी एफआईआर

भोपाल। कोहेफिजा थाना पुलिस ने एक पति की शिकायत पर उसकी पत्नी के और ससूर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओ में प्रकरण दर्ज किया है। बताया गया है की अनबन के चलते पति-पत्नि अलग हो गए है, जिसके बाद बच्चे पति के साथ रहने लगे। उनके बीच बच्चो की को कस्टडी और भरण- पोषण का केस कोर्ट में चल रहा था। इस दौरान महिला ने बच्चों को अपनी कस्टडी में लेने के लिये कोर्ट में बच्चों के फर्जी जन्म प्रमाणपत्र लगा दिए। इसकी जानकारी लगने पर पति ने पुलिस में शिकायत की थी। थाना पुलिस के अनुसार शाहपुरा इलाके में रहने वाले विपिन सिंह ने लिखित शिकायत करते हुए बताया था कि वह प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी शादी हुई थी, और दो बच्चे भी है। लेकिन मनमुटाव के चलते वह अपनी पत्नी से अलग हो चुके है, और दोनो बच्चे भी उन्हीं के साथ रहते हैं। उनकी पत्नि और वह दोनो ही बच्चो को अपने सरंक्षण में रखना चाहते है, दंपत्ति के बीच बच्चो के संरक्षण और भरण पोषण का मामला कोर्ट में चल रहा है। विपिन सिंह ने अपनी शिकायत में आगे बताया की बीते दिनों उन्हें जानकारी लगी की उनकी पत्नी ने अदालत में बच्चों के जो जन्म प्रमाण पत्र पेश किए हैं, उनमें गड़बड़ी है। इसके बाद उन्होंने आरटीआई के जरिये संबंधित कार्यालय से जानकारी मांगी तब कार्यालल की और से बताया गया कि यह जन्मप्रमाण पत्र उनके कार्यालय द्वारा जारी नहीं किए गए हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी सोनिका सिंह और ससुर परमजीत सिंह के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत कर दी। शिकायत की जांच में सामने आया कि बच्चो का फर्जी बर्थ सार्टिफिकेटक ससुर ने बनवाया था, और पत्नी ने उसे कोर्ट में लगाया था। जॉच के आधार पर पुलिस ने पत्नी और ससुर के खिलाफ मामला कायम कर लिया है।

Related Articles