Uncategorized

पास्ता में नानी के अवशेष की राख सॉस के साथ खा गई महिला!

ऑस्ट्रेलिया की एक महिला का कारनामा, भाई को भी ‎खिलाया
‎सिडनी । हाल ही में एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सुनने को मिला। ऑस्ट्रेलिया के एक शो में यहां की ‎निवासी एक महिला ने रेडियो शो में बताया कि उसने अपनी नानी के अवशेष के तौर पर बची राख को खा लिया। इतना ही नहीं उसने अपने भाई के खाने में भी इसे मिला दिया। ऑस्ट्रेलिया की इस महिला ने अपने भाई को बिना बताए कुछ ऐसा खिला दिया, जो मज़ाक नहीं था। गौरतलब है ‎कि कुछ दिनों पहले उनकी नानी की मौत हुई थी और लड़की ने उनकी पास्ता में डाल दी। एक रिपोर्ट के मुताबिक शेनी नाम की महिला ने खुद ही इस शो में ये अजीब सी बात बताई। महिला ने बताया कि पिछले साल अगस्त में उनकी नानी की मौत हुई थी। इसकी वजह से उसके घर में दुख का माहौल था। उसके दिमाग में एक आइडिया सूझा, जो उसकी मां को खुश कर सकता है। उसने मां ने कहा कि चलिए नानी का स्वाद लेते हैं। मज़ाक में कही गई इस बात पर मां राज़ी हो गईं और दोनों ने इसे थोड़ा-थोड़ा चखा। इसके बाद उसने भाई के साथ भी ऐसा ही किया, जो हाल ही में जेल से लौटा था। महिला ने उसका घर में स्वागत करते हुए उसके लिए पास्ता बनाया। महिला ने पास्ता का सॉस बनाते हुए उसमें थोड़ी राख भी डाल दी। जब भाई को उसने ये स्पेगेटी पास्ता खाने के लिए दिया तो वो बिना जाने ही खा गया क्योंकि उसे सॉसेज़ खाने की लत है। लड़की ने बताया कि राख खाने के बाद उसे नानी से और नज़दीकी महसूस होती है और उसे लगता है कि अब वे उसके साथ हमेशा रहेंगी। हालांकि लोगों को ये आइडिया पसंद नहीं आया और उन्होंने इसे डिस्टर्बिंग बताया।

Related Articles