Uncategorized

समोसा कचौड़ी में बेहोशी की दवा खिलाकर महिला से किया दुष्कर्म

दतिया  । बड़ौनी थाना क्षेत्र के कलारी मोहल्ला में रहने वाली एक महिला के साथ उसी के पड़ोसी युवक ने समोसा कचौड़ी में बेहोशी की दवा मिलाकर महिला को खिला दिए। महिला के बेहोश होने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला जब होश में आई तो उसे उसके पति व बच्चे को मारने का डर दिखाकर दिल्ली ले गया। दिल्ली में चार महीने तक बंधक बनाकर रखा और लगातार दुष्कर्म किया। महिला किसी तरह दिल्ली से भागकर अपने घर पहुंची और पति के साथ बड़ौनी थाने में पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म व मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

कस्बा बड़ौनी निवासी 32 वर्षीय महिला ने बताया कि चार महीने पहले एक-दो तारीख को वह सुबह करीब 10 बजे घर पर अकेली थी। पति व सास काम पर गए थे और बच्चे स्कूल पढ़ने गए थे। इसी का फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाला बादाम रजक महिला के घर पहुंचा। आरोपी बादाम समोसा कचौड़ी लेकर महिला के घरपहुंचा और महिला से कहा नाश्ता कर लो। महिला ने विश्वास में आकर नाश्ता कचौड़ी खा लिया। कुछ समय बाद महिला को चक्कर आने लगे और बेहोश होने लगी। इसी का फायदा उठाकर बादाम रजक ने महिला के साथ गलत काम किया। जब महिला होश में आई तो आरोपी बादाम ने महिला को उसके पति व बच्चों को जान से खत्म कर देने की धमकी दी और डरा धमकाकर उसके अपने साथ दिल्ली ले गया। दिल्ली में चार महीने तक एक कमरे में बंद रखा और हर दिन उसके साथ बलात्कार करने लगा। एक दिन जब आरोपी बादाम मजदूरी करने गया था तभी महिला कमरे का दरवाजा खुला देख वहां से भाग निकली। दिल्ली से दतिया और दतिया से बड़ौनी अपने घर पहुंची। महिला अपने पति के साथ बड़ौनी थाने पहुंची और आरोपी युवक पर मारपीट, दुष्कर्म की धाराओं में दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles