Uncategorized

दोस्त से मिलने जा रहे युवक को कार ने रौदां, दो दिन बाद मौत

भोपाल । राजधानी के बिलखिरया थाना इलाके में तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार युवक को जोरादार टक्कर मार दी। नाजूक हालत में घायल को इलाज के लिये हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहॉ उसकी मौत हो गई। हादसे के समय मृतक अपने दोस्त से मिलने जा रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जॉच शुरु कर दी है।

थाना पुलिस के अनुसार मूल रुप से सागर जिले का रहने वाला 36 वर्षीय यशवंत चणार पुत्र भाव सिंह चणार बीते कई सालो से भोपाल के बिलखिरिया इलाके के छावनी पठार में रह रहा था। यशवंत इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में ट्रांसफॉर्मर बनाने का काम करता था। बताया गया है कि पांच साल पहले उसकी शादी सागर की ही एक युवती से हुई थी। लेकिन शादी के तीन साल बाद पारिवारिक विवाद के कारण उसका पत्नि से तलाक हो गया था। इसके बाद यशवंत यहां अकेला रहता था। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे यशवंत अपनी बाइक से आनंद नगर में रहने वाले अपने दोस्त से मिलने जा रहा था। घर से थोड़ी दूर पहुचंने पर ही उसे एक अज्ञात कार चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही पू्र्वक वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसे जानलेवा चोंटे आई थी, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन तक भर्ती युवक का उपचार जारी रहा, लेकिन उसकी हालत लगातार गंभीर होती गई, आखिरकार बीती अलसुबह उसने दम तोड़ दिया। हॉस्पिटल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया है।

Related Articles